राम चरण की पत्नी उपासना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप एक बार फिर राम चरण और उनकी पत्नी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद अभिनेता राम चरण फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं 27 मार्च को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था इस मौके पर एक बार फिर राम चरण और उनकी पत्नी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है इस खास अवसर पर उपासना रॉयल ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई राम चरण की पत्नी उपासना पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और इस साल के अंत में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं राम चरण और उपासना दस साल के बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं मनोरंजन