'नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावनी 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित हो गया है बता दें कि यह गाना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुका है, इसके संगीतकार एमएम कीरावनी हैं एमएम कीरावनी ने साउथ ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों में भी कई बेहतरीन गाने दिए हैं 1994 में आई 'क्रिमिनल' का यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे कुमार शानू, चित्रा और अलका याग्निक ने आवाज दी है 'जख्म' के इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं, अलका याग्निक की सुरीली आवाज और गाने का संगीत आपका दिल चुरा लेता है साल 2003 में फिल्म जिस्म का गाना ‘आवारापन बंजारापन…’ को केके ने अपनी आवाज से सजाया था, इस गाने को किरावानी ने ही संगीत दिया था साल 2003 किरावनी के लिए खास साबित हुआ था, इस साल आई फिल्म ‘साया’ में उन्होंने ही संगीत दिया था साल 2005 में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘पहेली’ के लिए भी किरावनी ने ही संगीत दिया था, फिल्म के सभी गाने पसंद किए गए थे ...