छोटी सी उम्र में घर छोड़कर रूमी जाफरी ने कमाया नाम रूमी जाफरी भारतीय फिल्मेकर और स्क्रीप्ट राइटर हैं रूमी जाफरी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं रूमी जाफरी 19 साल की उम्र में अपने घर से मुंबई भाग आए थे रूमी जाफरी को काफी प्रयासों के बाद 1993 में 'वक्त हमारा है' फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखने का मौका मिला था और इसके बाद उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखा रूमी जाफरी ने 'बीवी नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है रूमी जाफरी बतौर डायरेक्टर गली-गली में चोर, लाइफ पार्टनर और गॉड तुसी ग्रेट हो जैसी फिल्में बना चुके हैं .....