साराभाई की यादें ताजा, रूपाली-रत्ना ने फिर जीते दिल सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' ने भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है इसी कड़ी में शो से जुड़े दो सितारों रूपाली गांगुली और रत्ना पाठक शाह की बीते दिन मुलाकात हुई दोनों सितारे 'धक-धक फिल्म के प्रमोशन के दौरान मिले, जिसमें रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिका में हैं दोनों को वर्षों बाद साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो उठे हैं एक यूजर ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'यह फोटो बेहद कीमती है' वहीं बाकी यूजर्स भी रत्ना-रूपाली की तारीफ करते हुए हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं सीटिए