'रुसलान' की बत्ती गुल, आयुष शर्मा की एक और फिल्म पस्त आयुष शर्मा अभिनीत फिल्म 'रुसलान' ने पर्दे पर आते ही दम तोड़ दिया है फिल्म में आयुष का धाकड़ एक्शन अंदाज भी दर्शकों को लुभा नहीं पाया है फिल्म की कमाई निर्माताओं और आयुष की सोच के बिल्कुल विपरीत है 'रुसलान' ने अपनी रिलीज के पांच दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की फिल्म ने छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 लाख रुपये का कलेक्शन किया है इस तरह 'रुसलान' का अब तक का कुल कारोबार 3.47 करोड़ रुपये ही हो पाया है सीटिए