अमर उजाला
Mon, 8 January 2024
प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा हाल ही में संदीप सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'सफेद' में नजर आई थीं
अब वे अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
मीरा अगले महीने शादी करने की योजना बना रही हैं और उन्होंने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं
अब वे अपनी शादी के लिए जगह की तलाश कर रही हैं, जिसके लिए वे जयपुर पहुंच चुकी हैं
रिपोर्ट्स के अनुसार वे जयपुर में सात फेरे लेंगी और उम्मीद है कि वे दो-तीन दिन में शादी के लिए अच्छी जगह चुन लेंगी
कहा जा रहा है कि शादी के लिए कार्यक्रम स्थल बुक करने मीरा अकेले जयपुर आई हैं, अभिनेत्री के साथ उनके बॉयफ्रेंड नहीं आए हैं
लक्षद्वीप-मालदीव विवाद में कूदे अमिताभ बच्चन, कही यह बात