सागरिका घाटगे ने दूसरे धर्म में शादी पर की बात, कहा- सही इंसान को ढूंढना जरूरी था सागरिका ने बताया कि जहीर खान से उनकी शादी पर बाहरी चर्चाएं हुईं, लेकिन उनके परिवार ने कभी इसे मुद्दा नहीं बनाया। सागरिका ने कहा, "मेरे लिए जरूरी था कि मैं ऐसा साथी पाऊं, जिससे मेरी विचारधारा मेल खाती हो।" सागरिका ने जहीर खान के साथ अपने पहले मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि यह रिश्ते की शुरुआत थी। सागरिका ने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने पिता को रिश्ते के बारे में बताया और इसके बाद सब कुछ सार्वजनिक हुआ। सागरिका को चक दे इंडिया फिल्म के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान थे। एंटर