जब करीना से शादी को लेकर सैफ को मिली जान से मारने की धमकी

अमर उजाला

Thu, 16 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

बुधवार देर रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला किया गया। इलाज के बाद अब उनकी जान जोखिम से बाहर है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

यहां हम आपको बता रहे हैं कि सालों पहले भी सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, इसकी वजह करीना कपूर से उनकी शादी रही 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुछ महीनों पहले सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में खुद इस बारे में बताया। सैफ ने बताया कि जब वह और करीना कपूर शादी करने वाले थे तो उनके माता-पिता को धमकियां मिलने लगीं। अनजान लोगों की तरफ से कुछ खत लिखे गए, जिसमें कहा गया कि अगर ये शादी हुई तो गोली से जवाब मिलेगा

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि धमकी की वजह से उनके परिवार को काफी चिंता हो रही थी। लेकिन आखिर में करीना और सैफ की शादी हुई और कोई भी बुरी घटना नहीं घटी। इस धमकी की वजह सैफ और करीना की इंटर रिलीजियस मैरिज थी

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पटौदी खानदान यानी सैफ अली खान के परिवार में यह पहली बार नहीं था कि किसी को शादी करने के कारण धमकियां मिली। सैफ के अलावा उनके माता-पिता (शर्मीला टैगोर-मंसूर अली खान) को भी अपने समय में शादी करने के कारण धमकियां मिलीं 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan

सैफ अली खान को करीना कपूर से फिल्म ‘टशन’ के दौरान प्यार हुआ था। दोनों ने साल 2012 में शादी की। इस बॉलीवुड कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर और जेह है 

Image Credit : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले गुफ्तगू करते दिखे अजय देवगन-अनुपम खेर

इंस्टाग्राम
Read Now