'आदिपुरुष' देखने के बाद सैफ को घूरने लगे तैमूर, अभिनेता को मांगनी पड़ी माफी सैफ अली खान ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर और फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने तैमूर को 'आदिपुरुष' दिखाई तो कुछ देर बाद तैमूर उन्हें अजीब नजरों से देखने लगे। तैमूर को देखकर सैफ को तुरंत समझ आ गया कि कुछ तो गड़बड़ है और उन्होंने मुस्कुराते हुए उन्हें सॉरी कहा। सैफ ने कहा कि तैमूर ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए मासूमियत से जवाब दिया, “इट्स ओके”। यह मजेदार बातचीत नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा यूट्यूब पर साझा की गई थी, जिसमें सैफ के साथ अभिनेता जयदीप अहलावत भी मौजूद थे। 'आदिपुरुष' वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी और इसे रामायण की एक भव्य और आधुनिक प्रस्तुति के रूप में पेश किया गया था। फिल्म में सैफ अली खान ने लंकेश यानी रावण का किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। एंटर