सितारों के बाथरूम फैक्ट, कोई नहाता नहीं तो छत पर किसी का बाथटब रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान को बाथरूम में पढ़ना बेहद पसंद है और इसके लिए उन्होंने अपने बाथरूम में बाकायदा लाइब्रेरी बनवा रखी है कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन को खुले में नहाना पसंद है और इसलिए उन्होंने छत पर बाथटब रखा हुआ है आमिर खान नहाने के मामले में काफी आलसी हैं, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर बहुत जरूरी नहीं हुआ या वह जब घर पर होते हैं तो नहाने से बचते हैं सलमान खान को अपने बाथरूम में साबुन जमा करने का शौक है, वे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से साबुन जमा करते हैं जितेंद्र की आदत तो सबसे हैरान करने वाली है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को कमोड पर बैठकर फल खाना पसंद है हॉलीवुड एक्टर जेक जिलेनहॉल भी इस लिस्ट में हैं, उन्हें भी आमिर खान की तरह नहाना पसंद नहीं, उनका मानना है कि कभी-कभी नहाना कम जरूरी होता है --