अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
हाल ही में ‘सैयारा’ फिल्म फेम अहान पांडे की मां डिएन पांडे ने एक्टर की बचपन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
अहान की बचपन की कई तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही उनकी मां ने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है।
वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘जब तुम छोटे थे तो हमेशा तारों की ओर इशारा करते थे, मुझे पता नहीं चला क्यों ऐसा करते थे?
वह आगे लिखती हैं, ‘तुम क्रिकेट खेलते थे, बाल्टी में बैठकर बबल बाथ लेना तुम्हें पसंद था। नामदेव पंडितजी के साथ पूजा करना तुम्हें पसंद था। साथ ही दादी को प्रसाद खिलाना अच्छा लगता था।’
डिएन ने अपनी पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए लिखा, ‘तुम वक्त से पहले पैदा हुए थे लेकिन जल्दी-जल्दी बड़े होने लगे और सबके प्यारे बन गए। तुम अपने दादा-दादी को बहुत प्यार करते थे। अपने दोस्तों को अपना सबकुछ दे देते थे और आज भी देते हो।’
डिएन अपने बेटे को आशीर्वाद देती हैं और लिखती हैं, ‘मेरे बेटे, आपके दादा-दादी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। तुम हर सिचुएशन में अच्छे बच्चे बने रहना। हम तुम्हें पाकर बहुत प्राउड फील कर रहे हैं। ऐसे ही चमकते रहो।’
बताते चलें कि इन दिनों एक बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ काफी चर्चा में हैं। इसमें लीड रोल में अहान पांडे नजर आए हैं।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’ पांच दिनों में ही 126.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इसने कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
नीरू बाजवा के ट्रेडिशनल अंदाज ने लूटा फैंस का दिल