साक्षी ने अंडरवर्ल्ड के डर से छोड़ दिया था बॉलीवुड
अमर उजाला
Sat, 15 April 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
15 अप्रैल 1977 को मुंबई में जन्मी साक्षी अपने अभिनय और खूबसूरती को लेकर जानी गईं
Image Credit : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया, मगर एक दिन अचानक वह ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गईं
Image Credit : सोशल मीडिया
साक्षी ने 'क्रोध', 'जंजीर', 'जनम कुंडली', 'पापा कहते हैं' और 'आपको पहले भी कहीं देखा है' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई
Image Credit : सोशल मीडिया
इससे पहले कि वो बॉलीवुड में और नाम कमा पातीं अंडरवर्ल्ड का किस्सा उनके सामने आ गया और उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया
Image Credit : सोशल मीडिया
साक्षी ने वर्षों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड के डर से उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी
Image Credit : सोशल मीडिया
साक्षी ने कहा था, 'मैं बुरी तरह डर गई थी, जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं वो अंडरवर्ल्ड से है। मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और साउथ में चली गई।'
Image Credit : सोशल मीडिया
साक्षी शिवानंद अब साउथ की फिल्मों में काम कर रही हैं और वहां की पॉपुलर हीरोइनों में शुमार हैं