वीकएंड में 'सलार' की छलांग, इतना हुआ कारोबार प्रभास की सलार इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है पहले और दूसरे सप्ताह शानदार कारोबार करने के बाद तीसरे सप्ताह भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है पहले सप्ताह फिल्म ने 308 करोड़ कमाए थे और दूसरे सप्ताह 70.1 करोड़ का कारोबार रहा फिल्म के 16वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं और वीकएंड पर एक बार फिर कलेक्शन में इजाफा हुआ है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'सलार' ने शनिवार को 4.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया है प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 386.56 करोड़ रुपये हो गया है -