200 करोड़ के क्लब में सलार, डंकी ने भी दिखाया कमाल बॉक्स ऑफिस पर यह महीना काफी अच्छा रहा है एनिमल के बाद डंकी और सलार भी बंपर कमाई कर रही हैं सलार ने तीसरे दिन 61 करोड़ का कलेक्शन किया, इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 208.05 करोड़ हो गया डंकी ने रविवार को 31.5 करोड़ का बिजनेस किया, फिल्म की कुल कमाई 106.43 हो चुकी है एक्वामैन 2 ने रविवार को दो करोड़ 57 लाख के कलेक्शन के साथ अब तक केवल नौ करोड़ 34 लाख का कारोबार किया है एनिमल ने 24वें दिन दो करोड़ रुपये बटोरे, फिल्म का बिजनेस 535.99 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क