प्रभास कैसे करते हैं फिल्मों का चुनाव? खुद बताया अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'सलार' की सफलता का जश्न मना रहे हैं हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मों के चुनाव के क्राइटेरिया पर बात कीं और बताया कि फिल्म साइन करते वक्त वे किन बातों का ख्याल रखते हैं? आइए जानें प्रभास का कहना है कि उनका इकलौता मकसद अपने काम के जरिए दुनियाभर के अधिक से अधिक लोगों का मनोरंजन करना होता है एक्टर ने आगे कहा कि अलग-अलग जेनर में हाथ आजमाने के पीछे भी उनका यही उद्देश्य होता है प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज की कतार में है रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है, फिलहाल तो प्रभास फिल्म 'सलार' से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रहे हैं -