किस फिल्म के लिए है प्रभास का यह बाल्ड लुक? जानिए सच्चाई इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर प्रभास की एक फोटो वायरल हो रही है इसमें वह बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि एक्टर का यह लुक उनकी किस फिल्म में नजर आने वाला है एक्टर के इस लुक के पीछे की सच्चाई से पर्दा उठ गया है मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक फैक्ट चैक में पता चला है कि यह प्रभास का कोई लुक नहीं है कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किसी शरारती तत्व ने एक्टर की तस्वीर को फोटोशॉप किया है, जो कि अब वायरल हो चुकी है --