'निकाह' से रातों-रात मशहूर हुई थीं सलमा आगा बॉलीवुड में सलमा आगा वो अभिनेत्री रहीं जिनका करियर गायिका के चलते आगे बढ़ा सलमा आगा पहली ही फिल्म 'निकाह' में 'दिल के अरमां आंसुओं में बह गए' गाकर सलमा रातों-रात छा गईं अभिनेत्री का जन्म 25 अक्टूबर, 1956 को पकिस्तान के कराची में हुआ था लेकिन वो मूलत: ब्रिटिश नागरिक रहीं सलमा से जुड़ा एक किस्सा बहुत मशहूर है, दरअसल, सलमा की नानी उनके बॉलीवुड में काम करने के खिलाफ थीं बताया जाता है कि राजकपूर साहब तब सलमा आगा को अपनी एक फिल्म से लॉन्च करने वाले थे लेकिन सलमा की नानी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया यही नहीं सलमा की नानी ने राजकपूर से यह भी कहा कि कोई भी डायरेक्टर सलमा को अपनी फिल्मों में ना ले यही वजह थी, जिसके चलते सलमा को बॉलीवुड में पैर टिकाने में खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था वहीं, जिस फिल्म ‘निकाह’ से सलमा बॉलीवुड में फेमस हुई थीं, वह भी उन्हें इत्तेफाक से ही मिली थी मनोरंजन