अमर उजाला
Wed, 26 October 2022
हम आपको सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी से जुड़ा वह किस्सा बताने जा रहे हैं, जब 'हम दिल दे चुके सनम से' शुरू हुई इस मोहब्बत ने सलमान का गुस्सा देख मुंबई की सड़कों पर दम तोड़ दिया था।
कुछ समय तक डेट करने के बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन अपने करियर को देखते हुए ऐश्वर्या तुरंत शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं थीं।
इससे सलमान खान भड़क गए और आधी रात को ऐश्वर्या के घर पहुंच गए। लेकिन, ऐश ने दरवाजा नहीं खोला। गुस्से में आगबबूला सलमान खान ने रात भर दरवाजा पीटा और 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी
लेकिन ऐश्वर्या ने उनसे बात नहीं की। कहा जाता है कि सलमान खान का यह रूप देखकर ऐश्वर्या डर गई थीं। वह सलमान खान से दूरियां बढ़ाने लगीं। उधर, ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस तक दर्ज करा दिया था।
इन खबरों के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने ने सलमान से कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है। ऐसे में वह उनकी मदद करें। ऐश्वर्या को बिना बताए सलमान अमेरिका चले गए।
सपना चौधरी ने क्यों की थी आत्महत्या की कोशिश, जानें वजह