पैपराजी को देखते ही सलमान खान ने झट से खींची फोटो! सलमान खान जब भी किसी इवेंट या पब्लिक प्लेस पर नजर आए, तो पपाराजी ने उन्हें कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ा सलमान को देखते ही पपाराजी भाईजान, भाईजान चिल्लाने लगते और पोज देने के लिए कहते पर इस बार मामला उल्टा था, हाल ही जब सलमान को पपाराजी ने स्पॉट किया, तो एक्टर ने उनकी तस्वीरें ही खींचनी शुरू कर दीं जी हां, सलमान ने जैसे ही पपाराजी को देखा, झट से अपना मोबाइल फोन हाथ में लिया और उसके कैमरे से पपाराजी की ही तस्वीरें क्लिक करने लगे इसके बाद सलमान ने पपाराजी को स्माइल किया, और बाय बोलकर चले गए इस वीडियो को देख फैंस सलमान के इस फनी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं मनोरंजन