अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को पसंद आया है।
अपनी तस्वीरों के साथ यूलिया वंतूर ने एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘आप मुझे हमेशा पानी के आसपास पाएंगे।’ यूलिया ने जो फोटो शेयर की हैं, उसमें वह एक तालाब के किनारे बैठी हैं।
रोमानिया मूल की यूलिया वंतूर एक टीवी प्रेजेंटर, एक्ट्रेस, मॉडल हैं। हनी सिंह के एक हिट सॉन्ग में भी वह नजर आ चुकी हैं।
सलमान खान के साथ उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाह भी सुनने को मिलती है।
आज तक सलमान खान और यूलिया ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार नहीं किया है।
यूलिया वंतूर को अक्सर सलमान खान के घर के फेस्टिवल, पार्टी, इवेंट में देखा जाता है। उनकी सलमान खान की मां से भी अच्छी बॉन्डिंग है। सलमान को भी यूलिया की फैमिली के साथ देखा गया है।
सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ में यूलिया वंतूर ने एक गाना ‘लग जा गले…’ भी गाया था।
साड़ी में दमक उठा सोनाली बेंद्रे का रूप