अमर उजाला
Fri, 10 April 2026
चित्रांगदा सिंह इन दिनों सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं।
चित्रांगदा सिंह ‘मातृभूमि’ फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी, उनके साथ रोमांस करती दिखेंगी।
शुक्रवार को चित्रांगदा सिंह ने अपने फैंस को अलर्ट किया।
चित्रांगदा सिंह ने बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।
चित्रांगदा सिंह अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखती हैं, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।’
वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘कृपया, जब तक यह ठीक नहीं हो जाता, तब तक इस अकाउंट से होने वाली किसी भी हालिया गतिविधि या मैसेज को नजरअंदाज करें। शुक्रिया।’
चित्रांगदा सिंह ही नहीं बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ भी ऐसी घटना हो चुकी है। उनके ट्विटर अकाउंट हैक हो चुके हैं। इनके जरिए फैंस से स्कैम करने की कोशिश भी हो चुकी है।
मराठी मुलगी बन चित्रांगदा सिंह ने जीता फैंस का दिल