'जोहरा जबीं' का बीटीएस वीडियो आया सामने, सलमान-रश्मिका का दिखा मस्ती भरा अंदाज

अमर उजाला

Sun, 9 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
रविवार (9 मार्च) को 'सिकंदर' फिल्म के निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ 'जोहरा जबीं' गाने के शूट के दौरान की मस्ती दिखाई गई।
Image Credit : इंस्टाग्राम
नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान, रश्मिका और कोरियोग्राफर फराह खान नजर आईं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
वीडियो में दिखाया गया कि गाने को बनाने के लिए कितनी मेहनत लगी और फराह ने कैसे सितारों को डांस स्टेप्स में मदद की।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बीटीएस वीडियो में सेट डिजाइन की भव्यता और कास्ट और क्रू के बीच की शानदार बॉन्डिंग को भी दिखाया गया।
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एआर मुरुगदास ने हाल ही में कहा खुलासा किया था कि 'सिकंदर' एक ओरिजिनल फिल्म है, न कि कोई रीमेक या अडैप्टेशन। 
Image Credit : इंस्टाग्राम

आईफा के ग्रीन कारपेट पर दिखा सितारों का जलवा

अमर उजाला
Read Now