अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
पहलगाम में हुए आतंकवादी के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। इस हमले में कई मासूम पर्यटक मारे गए हैं। अब सलमान ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
बुधवार दोपहर सलमान खान ने भी पहलगाम हमले को लेकर एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है।
सलमान खान इस आतंकवादी हमले से काफी दुखी नजर आए।
सलमान अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘कश्मीर धरती का स्वर्ग है लेकिन यह नर्क में बदलता जा रहा है।'
वह आगे लिखते हैं, ‘मासूम लेागों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।’
दुखी मन से सलमान यह भी लिखते हैं, ‘एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।’
सलमान खान के अलावा शाहरुख खान ने भी इस हमले की निंदा की है।
सलमान के अलावा हीना खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सितारों ने पहलगाम हमले पर दुख व्यक्त किया है।
जहां आतंकी हमला हुआ दो दिन पहले वहीं थी अनुराग-इम्तियाज की बेटियां, देखें तस्वीरें