सलमान की ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? ‘एम्पुरान’-‘छावा’ ने की कितनी कमाई

अमर उजाला

Fri, 11 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

सलमान खान की फिल्म ‘सिंकदर’ को सिनेमाघरों में 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने शुक्रवार को अब तक प्राप्त आकंडों के अनुसार दो लाख रुपये ही कमाए हैं। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘सिकंदर’ की कुल कमाई भी 108 करोड़ रुपये ही है, जबकि इस फिल्म का बजट ही 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।  

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘सिकंदर’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। लगता नहीं है कि ये फिल्म अगले हफ्ते तक थिएटर में टिक पाएगी।  

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने लगभग 56 दिन तक कलेक्शन किया है। अब इसका कलेक्शन दिखना बंद हो चुका है। गुरुवार को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए थे।  


 

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘छावा’ का कुल कलेक्शन भी 599.8 करोड़ रुपये ही हुआ। जल्द ही ‘छावा’ ओटीटी पर भी देखने को मिलेगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘एम्पुरान 2’ भी दर्शकों को पसंद आई है। इस फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं।  

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ‘एम्पुरान 2’ भी लगभग 14 दिन तक थिएटर में अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही। फिल्म 102 करोड़ रुपये की कुल कमाई करने में सफल रही है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों को अलविदा कह चुकी है। 

Image Credit : यूट्यूब

बेटी राहा ने क्लिक की फोटो, आलिया ने सोशल मीडिया पर साझा की प्यारी तस्वीर

इंस्टाग्राम
Read Now