अमर उजाला
Fri, 17 January 2025
हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया और उस पर लिखा-बेस्ट विशेज
यह फिल्म उनसे जुड़े एक करीबी शख्स की है। यह शख्स सलमान को अपना दोस्त मानता है। कौन है वो दोस्त? कैसा रिश्ता है, उस दोस्त से सलमान का, जानिए
म्यूजिक कंपोजर-सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया की फिल्म को सलमान खान सपोर्ट करते दिखे। जल्द ही हिमेश की एक फिल्म रिलीज होगी, इसका नाम ‘बैडएस रवि कुमार’ है
हिमेश रेशमिया को बतौर म्यूजिक कंपोजर सलमान खान ने ही मौका दिया था। हिमेश ने सलमान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से बॉलीवुड में एंट्री ली
हिमेश रेशमिया ने सलमान खान की ‘तेरे नाम’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ और ‘बॉडी गाॅर्ड’ जैसी फिल्मों के लिए कुछ गानों का म्यूजिक कंपोज किया है
सलमान खान के साथ हिमेश एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं, इस बारे में कई इंटरव्यू में कह चुके हैं
सैफ-करीना ने की इंटर रिलीजियस मैरिज, वहीं कुछ सितारों ने शादी के लिए धर्म बदल लिया