सलमान खान और कटरीना कैफ की मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत मुश्किल हो गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म के पास अपनी ताकत दिखाने के लिए अब सिर्फ तीन दिन हैं और ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार नहीं कर पाएगी
Image Credit : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एक दिसंबर को 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' रिलीज हो रही हैं, जिसके बाद 'टाइगर 3' के लिए प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी
Image Credit : सोशल मीडिया
कमाई के मामले में सलमान खान की 'टाइगर 3' शाहरुख की पठान, जवान, और सनी देओल की गदर 2 से काफी पीछे है
Image Credit : सोशल मीडिया
300 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘जवान’ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 640.25 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 225 करोड़ बजट वाली 'पठान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 446.20 करोड़ कमाए
Image Credit : सोशल मीडिया
60 करोड़ रुपये की लागत से बनी गदर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 525.70 करोड़ कमाए
Image Credit : सोशल मीडिया
वहीं, 300 करोड़ की लागत से बनी 'टाइगर 3' घेरलू बॉक्स ऑफिस पर अभी 300 करोड़ भी नहीं कमा पाई है, फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस अभी 273.22 पर सिमटा है
Image Credit : सोशल मीडिया
'गुरु पर्व' पर बच्चों के साथ गुरुद्वारे पहुंचे शिल्पा-राज