'जवान', 'पठान' और 'बाहुबली'... 'टाइगर 3' ने सबको दी मात
अमर उजाला
Tue, 14 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
12 नवंबर को रिलीज हुई 'टाइगर 3' का ओपनिंग डे कलेक्शन 'पठान' और 'जवान' से काफी पीछे रहा, लेकिन दूसरे दिन (पहले सोमवार) इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है
Image Credit : सोशल मीडिया
इसमें न सिर्फ इस साल की ब्लॉकबस्टर पठान, जवान और गदर को पीछे छोड़ दिया, बल्कि 'बाहुबली 2' के हिंदी संस्करण के पहले सोमवार के कारोबार से भी आगे निकल गई है
Image Credit : सोशल मीडिया
आंकड़ों के मुताबिक 'टाइगर 3' ने पहले सोमवार को 57.50 करोड़ कमाए हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
बता दें कि 'गदर 2' ने पहले सोमवार को 38.70 करोड़ कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
रिलीज के पहले सोमवार को शाहरुख खान की 'पठान' ने 26.50 करोड़ और 'जवान' ने 32.92 करोड़ कमाए थे
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी संस्करण की पहले सोमवार को 40.25 करोड़ रुपये कमाई हुई थी