वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में होगा सलमान का कैमियो? वरुण धवन अपनी अगली फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर लाइमलाइट में हैं अभिनेता पहली बार साउथ के सफल फिल्म निर्माता एटली के साथ काम कर रहे हैं 'बेबी जॉन' में वरुण धवन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा वहीं, अब फिल्म को लेकर आई नई रिपोर्ट ने फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है जानकारी के अनुसार, वरुण धवन की फिल्म की सलमान खान एक कैमियो भूमिका निभाएंगे हालांकि, अब तक न तो निर्माता और न ही अभिनेता ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की है सीटिए