सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का न्योता, जानिए मामला

अमर उजाला

Mon, 31 March 2025

Image Credit : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान यूं तो अपनी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं, मगर इस बीच उन्हें लेकर एक विवाद भी छिड़ गया है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विवाद सलमान खान के हाथ में बंधी घड़ी को लेकर शुरू हुआ, इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर का चित्रण किया गया है
 

Image Credit : सोशल मीडिया
अब इस घड़ी की वजह से सलमान खान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण भी मिल गया है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

अयोध्या से जुड़ी घड़ी पहनने के बाद सलमान खान की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास जी महाराज ने सलमान को हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण दिया है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

महामंडलेश्वर ने कहा कि अगर वे हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़ा में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम रखा जाएगा, बता दें कि सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है, उनका इंदौर से काफी गहरा नाता है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
महामंडलेश्वर राम गोपाल दास ने कहा कि सलमान खान इंदौर के है, अगर वो हिंदू धर्म अपनाते हैं तो राजवाड़े पर श्री रामचंद्र जी के फोटो के सामने उनका स्वागत किया जाएगा
 
Image Credit : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

उन्होंने आगे कहा, 'उनकी अगुवाई में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। आप आइए हिंदू धर्म स्वीकार कीजिए, सनातनी बनिए। अभी तो हाथ में घड़ी पहनी है, हम गले में भी राम नाम का दुपट्टा ओढ़ाएंगे'।

Image Credit : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बात करें सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की तो 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या सलमान खान बन पाए बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'? जानिए ओपनिंग डे पर कितने कमाए

इंस्टाग्राम
Read Now