फिल्मी थी सलमान रुश्दी-पद्मा की प्रेम कहानी दुनिया भर में मशहूर लेखक सलमान रुश्दी और भारतीय मूल की दिलकश अमेरिकी हसीना पद्मा लक्ष्मी अब शादीशुदा जिंदगी में नहीं हैं वर्ष 2007 में आज ही के दिन सलमान और पद्मा के रिश्ते का अंत हो गया था सलमान रुश्दी और पद्मा लक्ष्मी की पहली मुलाकात साल 1999 में न्यूयॉर्क में हुई एक पार्टी के दौरान हुई थी उस वक्त 51 साल के सलमान रुश्दी और महज 28 साल की पद्मा ने डेटिंग शुरू की करीब पांच साल की डेटिंग लाइफ एंजॉय करने के बाद अप्रैल 2004 में दोनों ने शादी कर ली शादी के करीब तीन साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबर आने लगीं और फिर दो जुलाई 2007 को दोनों का तलाक हो गया ------