'सैम बहादुर' बन छाए विक्की, जानें पहले दिन की कमाई विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' आज रिलीज हो गई है विक्की कौशल ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है, चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने कैसी कमाई की? कमाई के मामले में भी ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की तीसरी बड़ी ओपनर बनकर उभरी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है बता दें कि विक्की की फिल्म 'उरी' का ओपनिंग डे कारोबार 8.20 करोड़ रुपये रहा था वहीं, फिल्म 'राजी' ने पहले दिन 7.53 करोड़ कमाए थे -----