सैम बहादुर की मजबूती बरकरार, किया इतना कारोबार सैम बहादुर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है विक्की कौशल की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे सोमवार को एक करोड़ चार लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 77.64 करोड़ हो गई है माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 80 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी एंटरटेनमेंट डेस्क