इश्क से मौत तक कैसे पहुंचा आकांक्षा-समर का रिश्ता? भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी सिंगर समर सिंह गाजिबायाद से गिरफ्तार कर लिया गया है आकांक्षा की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह को बेटी की मौत का दोषी ठहराया बता दें कि एक वक्त था जब आकांक्षा और समर सिंह एक-दूसरे के प्यार में थे रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा दुबे भोजपुरी गायक समर सिंह के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं आकांक्षा की मौत से कुछ दिनों पहले ही दोनों अलग हुए थे आकांक्षा की मां मधु दुबे का आरोप है कि समर के दुर्व्यवहार से ही आकांक्षा दुखी रहने लगी थीं, इसी वजह से वह अवसादग्रस्त थीं मधु दुबे ने यह भी दावा किया कि समर चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसी के साथ काम करे, वह उसे काम करने पर पैसे भी नहीं देता था और मारता-पीटता था रिपोर्ट्स के मुताबिक समर सिंह का बुरा बर्ताव न सिर्फ एक लव स्टोरी के अंत की वजह बना, बल्कि आकांक्षा की मौत की वजह भी बना Samar singh Arrested in akanksha dubey suicide case