मिलिए मलयालम अभिनेत्री संवृता सुनील से, जिनका बॉलीवुड डेब्यू रहा अधूरा संवृता सुनील एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में नजर आई हैं 31 अक्टूबर 1986 को जन्मी संवृता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री ने 2004 में लाल जोस द्वारा निर्देशित फिल्म रसिकन से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी इससे पहले वह फिल्म अयाल कड़ा एजुथुकायनु में एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं संवृता ने 1 नवंबर 2012 को कन्नूर में यूएस बेस्ड इंजीनियर अखिल जयराज से शादी की और उनके दो बेटे हैं शादी के बाद कुछ वर्षों के लिए अभिनेत्री सिनेमा जगत से दूर हो गई थीं और 2018 में टीवी शो नायका नायकन से वापसी की 2018 में ही अभिनेत्री की फिल्म कालचिलाम्बु दस साल की देरी के बाद रिलीज हुई संवृता सुनील ने 2009 में एक हिंदी फिल्म द व्हाइट एलीफेंट में भी अभिनय किया था, जो रिलीज नहीं हो पाई संवृता सुनील