'आज महाराष्ट्र के हर घर का दरवाजा मेरे लिए खुला हुआ है', संवाद में बोले विनीत कुमार

अमर उजाला

Mon, 21 April 2025

Image Credit : अमर उजाला
अभिनेता विनीत कुमार सिंह हाल ही में लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने सिनेमा और अपने करियर पर दिलचस्प बातें साझा कीं
 
Image Credit : अमर उजाला

विनीत कुमार सिंह ने बताया कि फिल्म 'छावा' के बाद महाराष्ट्र के लोग उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं, बता दें कि इस फिल्म में विनीत ने कवि कलश का रोल अदा किया है

Image Credit : अमर उजाला
विनीत कुमार ने कहा, 'आज महाराष्ट्र के हर घर का दरवाजा मेरे लिए खुला है, 'छावा' के बाद वहां लोग मुझे इतना प्यार करते हैं'
Image Credit : अमर उजाला
विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' में विनीत कुमार ने कवि कलश के रूप में 'मन के जीते जीत है, मन के हारे हार' कविता प्रभावशाली तरीके से कही
Image Credit : अमर उजाला

विनीत ने संवाद में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी साझा कीं, उन्होंने बताया कि उनकी शादी में सिर्फ 14 लोग गए
 

Image Credit : अमर उजाला

विनीत ने कहा, 'मेरी शादी हुई तो सिर्फ 14 लोग गए, क्योंकि अपनी शादी के दवाब में पैसे का तनाव लेकर मुझे पांच और साल का संघर्ष नहीं जोड़ना था'
 

Image Credit : अमर उजाला
विनीत इन दिनों सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' में नजर आ रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम

कर्ली हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनाक्षी, यूजर्स बोले- 'बॉस लेडी'

इंस्टाग्राम-@aslisona
Read Now