अमर उजाला
Mon, 25 August 2025
संजय दत्त की पहली शादी साल 1987 में ऋचा शर्मा से हुई। ऋचा और संजय दत्त की एक बेटी है त्रिशाला।
ऋचा की डेथ ब्रेन ट्यूमर से हुई थी। संजय दत्त ने आगे चलकर दूसरी शादी की और त्रिशाला अपने नाना-नानी के पास चली गई। संजय दत्त की दूसरी शादी नहीं चली। फिर उन्होंने मान्यता से तीसरी शादी की। मान्यता से उनके दो बच्चे हैं।
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अब बड़ी हो चुकी हैं। हाल ही में त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है।
अपनी पोस्ट में त्रिशाला कहती हैं, ‘हर वह इंसान जो आपका रिश्तेदार है, जिससे आपका खून का रिश्ता है, वह आपकी जिंदगी में जगह पाने का हकदार नहीं है। आपको अपनी जिंदगी में शांति बनाए रखने के लिए ऐसा लोगों से कॉन्टैक्ट रखने की जरूरत नहीं है।’
वह आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘बच्चों को उन पैरेंट्स से दूरी बनाने की परमिशन है जो उनके साथ खराब व्यवहार करते हैं, उनको गिल्ट देते हैं। आपको ऐसे शख्स के साथ की जरूरत नहीं है, जो आपको चोट पहुंचाता रहता है, भले ही उन्होंने आपको पाला ही क्यों ना हो।'
त्रिशाला अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखती हैं, ‘जब पैरेंट्स इस बात की ज्यादा परवाह करते हैं कि परिवार दुनिया को बाहर से कैसा दिखता है? बजाय इसके कि उसमें रहना कैसा लगता है? तो यह एक प्रॉब्लम है।'
त्रिशाला की यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वैसे त्रिशाला को कभी-कभार ही अपने पिता संजय दत्त के साथ देखा जाता है।
संजय दत्त के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी दो फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘बागी 4’ रिलीज होगी।
विराट कोहली के फोटो लाइक करने पर पहली बार बोलीं अवनीत- 'बस प्यार मिलता रहे'