अमर उजाला
Wed, 25 March 2026
संजय दत्त फिल्म ‘धुरंधर 2’ में चौधरी एसपी असलम का किरदार निभाकर सुर्खियों में बने हैं।
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।
इस मुलाकात का मुलाकात का मकसद खास था। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री के डेवलपमेंट को लेकर बातचीत की है।
संजय दत्त ने आंध्र प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में अपनी दिलचस्पी जाहिर की है।
अभिनेता संजय दत्त आंध्र प्रदेश को फिल्म शूटिंग का हब बनाने के सरकार के विजन को सपोर्ट कर रहे हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ उनकी इस मुलकात की कई तस्वीरें भी साझा की गई हैं।
संजय दत्त के करियर फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं।
जल्द ही संजय दत्त की एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘केडी द डेविल’ रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म के एक गाने को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई।
रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन 6 दिन में कर चुकी है।
सोनल चौहान ने किए पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीरें