संजय दत्त से पहले ये एक्टर्स भी बन चुके हैं फिल्मों में घोस्ट हंटर

अमर उजाला

Wed, 30 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@duttsanjay

इन दिनों संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 01 मई 2025 को रिलीज हो रही है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@imouniroy

इस फिल्म में संजय दत्त एक घोस्ट हंटर (भूत पकड़ने वाला व्यक्ति) बने हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@imouniroy

घोस्ट हंटर का कॉन्सेप्ट हॉलीवुड फिल्मों में खूब दिखाया जाता है।  


 

Image Credit : इंस्टाग्राम@imouniroy

अब संजय दत्त भी घोस्ट हंटर बनकर फिल्म में भूतनी को पकड़ेंगे। संजू बाबा से पहले भी कुछ एक्टर्स ने हिंदी फिल्मों में घोस्ट हंटर का रोल किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@imouniroy

इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम शामिल है, वह फिल्म ‘भूत पुलिस’ में घोस्ट हंटर ही बने थे। उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ arjunkapoor

फिल्म ‘फोन भूत’ में भी कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर घोस्ट हंटर का किरदार निभाते नजर आए।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@katrinakaif

फिल्म ‘काकूडा’ में रितेश देशमुख ने भी एक घोस्ट हंटर का रोल किया है। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम @riteish_deshmukh

घोस्ट हंटर की बात करें तो ये ऐसे लोग होते हैं, जो भूतों से किसी तरह संपर्क कर लेते हैं, इसके लिए कई बार खास तरह की मशीनों का सहारा भी लेते हैं। विज्ञान की नजर में तो ऐसा कुछ संभव नहीं होता है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@imouniroy

उर्मिला मातोंडकर ने फैंस को दी अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं

इंस्टाग्राम@urmilamatondkarofficial
Read Now