जेल में शुरू हुई थी संजय-रिया की लव स्टोरी बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं आज संजय दत्त और उनकी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई की शादी की सालगिरह है संजय दत्त और रिया पिल्लई जेल में एक-दूसरे के करीब आए थे संजय को मुंबई ब्लास्ट केस में जेल जाना पड़ा, उस समय रिया ने संजय का साथ नहीं छोड़ा रिया हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं संजय ने अपने मुश्किल समय में रिया पिल्लई को साथ देखा और उनका यही स्वभाव संजय के दिल को भा गया जेल से बाहर आने के बाद संजय ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रिया को प्रपोज किया और 1998 में शादी कर ली बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे, इसके बाद संजय और रिया ने 2008 में तलाक ले लिया था ..