संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार तक ने मनाया रक्षाबंधन, सेलेब्स ने साझा की तस्वीरें

अमर उजाला

Sat, 9 August 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। अपने भाई या बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

संजय दत्त ने अपनी बहन के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सलमान खान को अपना मुंह बोला भाई मानने वाली एक्ट्रेस बीना काक ने एक फोटो भाईजान के साथ शेयर की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने बहन से राखी बंधवाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अभिनेता को याद करते हुए राखी के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट और वीडियो शेयर किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय ने अपनी बहन के नाम रक्षाबंधन पर एक मैसेज शेयर किया है। साथ ही एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने कजिन और 'सैयारा' फेम एक्टर अहान पांडे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह अलाना की शादी का वीडियो है, जिसमें अहान भाई होने का फर्ज निभा रहे हैं। 
Image Credit : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी ने भी ट्रेडिशनल गेटअप में बहनों के साथ एक फोटो रक्षाबंधन के मौके पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सोहा अली खान ने रक्षाबंधन पर भाई सैफ अली खान और बहन सबा के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा ने अपने भाइयों के साथ स्कूल के दिनों वाली एक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पलक तिवारी ने अपने छोटे भाई के साथ मस्ती भरे अंदाज वाली एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इब्राहिम अली खान और सारा अली खान ने भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है। इब्राहिम ने बहन सारा के साथ सेलिब्रेशन वाली फोटो इंस्टाग्राम पेज पर लगाई है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनकी सभी बहनें नजर आ रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मौनी रॉय और रुबीना दिलैक का जुदा अंदाज, क्या देखा आपने?

इंस्टाग्राम
Read Now