'कुंडली भाग्य' के पृथ्वी मल्होत्रा याद हैं? अभिनेता संजय गगनानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं संजय टीवी की दुनिया के चर्चित एक्टर हैं, उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है संजय बैरी पिया, कुंडली भाग्य, हमारी देवरानी, वीरा, फीयर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें जैसे शो में काम कर चुके हैं 'कुंडली भाग्य' में इन्होंने पृथ्वी मल्होत्रा के किरदार से काफी अच्छी लोकप्रियता हासिल की 'कुंडली भाग्य' में अपनी नेगेटिव भूमिका के लिए संजय को 2019 में गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया रक्तबीज और हीरोइन जैसी फिल्मों में भी संजय नजर आ चुके हैं ------