अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
शर्मिन सेगल हाल ही में, संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं
हीरामंडी में अपने अभिनय का दमखम दिखाने के बाद शर्मिन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है
शर्मिन ने सीरीज में आलमजेब का किरदार निभाया था, जो मल्लिकाजान की बेटी हैं
सीरीज में शर्मिन के एक जैसे एक्सप्रेशन को देख लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाया था
लोगों का कहना है कि बॉयफ्रेंड के मरने पर भी शर्मिन मुस्कुरा रही थीं, वहीं मां के साथ हुई बदसलूकी पर भी इनके हावभाव नहीं बदले
शर्मिन के किरदार से तंग आकर लोगों ने यह तक कह डाला की यह नेपोटिज्म का हिस्सा था, इसलिए यह रोल इन्हें मिला है, शर्मिन सेगल ने ट्रोल्स से परेशान होकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया है
'मैदान' की कमाई में उछाल, फेल हुई 'रुसलान', जानें BMCM का हाल