'हरियाणवी क्वीन' ने ऐसे घटाया वजन! अपने डांस और ठुमकों के लिए पहचानी जाने वाली सपना चौधरी लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं स्टेज पर सपना को ठुमके लगाते देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं हालांकि, जब से सपना ने स्टेज के साथ-साथ टीवी का रुख किया तभी से उनके पहनावे से लेकर सभी चीजों में बदलाव आ गया सपना ने अपना पूरी तरह से ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया था, जिसमें उनकी वेट लॉस जर्नी भी शामिल है अक्सर अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली सपना ने बीते दिनों वजन घटाकर फैंस को अपना नया अवतार दिखाया इसके बाद से ही फैंस के दिलों में उनके ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में जानने के लिए उत्सुकता है सपना ने खुलासा किया जब कुछ समय पहले उन्हें स्टेज शो के दौरान अपनी एनर्जी कम लगी तभी उन्होंने अपना वजन कम कर लिया था वजन कम करने के लिए सपना ने सख्त डाइट फॉलो की, एक्सरसाइज भी की सपना जिम जाकर घंटों-घंटों तक पसीना बहाती हैं सपना ने ठंडा पानी, नींबू पानी और हर्बल चाय के साथ अपना वजन कम किया वह नाश्ते में मल्टीग्रेन ब्रेड और स्प्राउट्स लिया करती थीं, तो वहीं दिन के खाने में प्रोटीन से भरपूर खाना सपना ने चाय पीना छोड़कर खूब नारियल पानी पिया इसके साथ ही सपना चौधरी शाम 7:30 बजे तक अपना खाना खत्म कर लेती थीं ....