‘नादानियां’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची सारा अली खान, भाई इब्राहिम के लिए की इमोशनल पोस्ट

अमर उजाला

Wed, 5 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। हाल ही में उनकी पहली ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस मौके पर बहन सारा अली खान भी पहुंची। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सारा अली खान फिल्म की स्क्रीनिंग पर सबसे ज्यादा खुश दिखीं, फिल्म देखते हुए भी वह काफी एक्साइटेड थीं। फिल्म ‘नादानियां’ की स्क्रीनिंग का एक वीडियो सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी अपने भाई इब्राहिम के लिए लिखा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सारा अली खान अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मेरे छोटे भाई, मैं वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारा हौसला बढ़ाती रहूंगी, तुम्हें सपोर्ट करूंगी। तुम मेरी आंखों के तारे हो। ईश्वर की कृपया से तुम दुनिया में खूब नाम कमाओ, खूब आगे बढ़ो। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

आगे अपनी पोस्ट में सारा अली खान, अपने भाई इब्राहिम अली खान को जन्मदिन की बधाई भी देती हैं। वह लिखती हैं, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं। तुम्हारा फिल्मों में स्वागत है। यह तो बस शुरुआत है।’ इसके साथ वह एक रेड हार्ट का इमोजी भी बनाती हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सारा अली खान के करियर की बात की जाए तो वह फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में पिछले दिनों नजर आईं। इस साल उनकी एक फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ भी रिलीज होगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सोनम कपूर के स्टनिंग लुक और उर्फी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल

इंस्टाग्राम
Read Now