शुभमन का दिल तोड़ सारा चलीं किसकी गली? सारा अली खान हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ इंडियन कॉउचर वीक 2023 में रैंप वॉक करती नजर आईं सारा और आदित्य ने शान्तनु और निखिल के लिए वॉक किया, दोनों ही एथनिक लुक में बेहद कमाल लग रहे थे बता दें कि सारा और आदित्य जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में साथ नजर आएंगे आदित्य और सारा के रैंप वॉक के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इन तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि आदित्य के साथ अनन्या क्यों नहीं हैं? वहीं कुछ यूजर्स ने सारा और शुभमन के अफेयर के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं बता दें कि कुछ वक्त पहले सारा और क्रिकेटर शुभमन के अफेयर की अफवाह फैली थीं, हालांकि बाद में दोनों के बीच अलगाव की खबरें सामने आईं --