'बप्पा' का आशीर्वाद लेने इंदौर पहुंचीं सारा सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस का मजा ले रही हैं विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है सारा-विक्की ने जहां फिल्म की रिलीज से पहले मंदिरों में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे वहीं अब फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री भगवान को शुक्रिया कहने उनके दर पर गईं दरअसल, सारा अली खान बप्पा का आशीर्वाद लेने इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर गईं इस दौरान एक्ट्रेस माथे पर तिलक लगाए और सूट पहने नजर आ रही हैं सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मंदिर में पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा की इसके बाद सारा अली खान उज्जैन में काल भैरव और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी माथा टेकने गईं बता दें, 'जरा हटके जरा बचके' 23 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है ...