अमर उजाला
Thu, 16 April 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही छुट्टियां बिताने, ट्रैकिंग करने के लिए उत्तराखंड जाती हैं।
हाल ही में वह उत्तराखंड में ट्रैकिंग करके आई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
सारा अली खान उत्तराखंड के सुंदर जंगलों और पहाड़ों को एंज्वॉय करती दिखीं।
स्थानीय लोगों के साथ भी सारा अली खान ने वक्त गुजारा।
ट्रैकिंग के दौरान थक जाने पर उन्होंने आम लोगों के साथ खाना खाया।
सारा अली खान ने अपनी पोस्ट के साथ एक कमेंट भी लिखा। जिसमें वह लिखती हैं, ‘जब हम पहाड़ पर चढ़ते हैं तो खुद को जीतते हैं।’
सारा अली खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ कर रही हैं।
सोनल चौहान ने किए श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, देखें तस्वीरें