अमर उजाला
Thu, 9 March 2023
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और कॉमेडियन सतीश कौशिक का निधन हो गया
उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, इस खबर से मनोरंजन जगत को तगड़ा झटका लगा है
बीते दिनों उन्हें ओटीटी पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था
सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक अपनी जिंदगी में बहुत बड़े गम से जूझे, जिससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे
1990 के दशक में सतीश के बेटे सानू का महज दो वर्ष की आयु में निधन हो गया था
बेटे के निधन का उन्हें ऐसा सदमा लगा था कि वह अकेले रहने लगे, इससे उबरने में उन्हें वर्षों लगे
करीब 16 साल बाद 2012 में सतीश कौशिक के घर उनकी बेटी वंशिका का सेरोगेसी से जन्म हुआ
तब सतीश कौशिक ने कहा था, 'हमारी बेटी का जन्म एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है'
रुलाकर चले गए सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक