BO पर नहीं थम रही गदर 2 की आंधी, 100 करोड़ क्लब में शामिल OMG 2 सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 336.13 करोड़ रुपये हो गई है अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 101.58 करोड़ रुपये हो गई है वहीं, जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 18.00 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 263.90 करोड़ रुपये हो गई है अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म घूमर 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है फिल्म ने ओपनिंग डे पर 85 लाख का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.05 करोड़ हो गया है ............