वीकएंड पर 'गदर 2' का धमाल, 'ओएमजी 2' की कमाई में उछाल सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं इस फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 83 करोड़ हो गया है इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है, जिसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 24 करोड़ रुपए हो गया है वहीं, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 109 करोड़ रुपए हो गया है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस ने फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 का आकड़ा पार कर लिया है फिल्म ने 16वें दिन 3.70 करोड़ का कलेक्शन किया है, फिल्म की कुल कमाई 126.73 करोड़ हो गई है ......